Site icon Khabribox

उत्तराखंड: होमगार्डों को मिलेगी यह बड़ी जिम्मेदारी, जानने के लिए पढ़िए पूरी खबर

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड में शासन की ओर से अब होमगार्डों को बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है।

सूची मिलने के बाद निर्धारित होगी ड्यूटी

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक बताया गया है कि जल्द ही होमगार्डों के हाथों में प्रदेश के सभी 13 हेलिपैड की सुरक्षा की कमान होगी। इसके लिए कुछ दिनों पहले शासन के निर्देश पर आईजी-कमांडेंट जनरल होमगार्ड ने प्रदेश के सभी जिला कमांडेंट से नौ-नौ होमगार्डों के नामों की सूची मांगी है। सूची में वही होमगार्ड शामिल होंगे जिन्होंने एसएलआर की ट्रेनिंग ली हुई है। इनमें महिला और पुरुष होमगार्ड शामिल होंगे। वहीं आईजी केवल खुराना की मुहर लगते ही होमगार्डों की हेलीपैड पर ड्यूटी लगेगी।

Exit mobile version