Site icon Khabribox

उत्तराखंड: आज उत्तराखंड दौरे पर गृहमंत्री अमित शाह, यह रहेगा कार्यक्रम

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। भारत के गृह मंत्री अमित शाह आज उत्तराखंड दौरे पर आ रहें हैं। केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह का आज 7 मार्च को हरिद्वार दौरे पर आ रहें हैं।

विशाल रैली का आयोजन

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के आज सात मार्च को होने वाले हरिद्वार दौरे के दौरान देश के तीन नए आपराधिक कानूनों पर आधारित विशेष प्रदर्शनी लगाई जाएगी। रिपोर्ट्स के मुताबिक पुष्कर सिंह धामी सरकार के 4 साल पूरे होने पर भाजपा इस शनिवार हरिद्वार में बड़ी रैली करने जा रही है, जिसमें केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह शामिल होंगे। अमित शाह हरिद्वार में विशाल रैली को संबोथित करेंगे। इसके बाद भाजपा की एक बड़ी बैठक होनी है। जिसमें 24 बड़े नेता भाग लेंगे। अगले साल होने वाले उत्‍तराखंड विधानसभा चुनाव 2027 के मद्देनजर यह रैली काफी अहम मानी जा रही है। बीजेपी ने इस रैली में एक लाख से ज्यादा की भीड़ जुटाने का लक्ष्य रखा है।

Exit mobile version