Site icon Khabribox

उत्तराखंड: जूजित्सु चैंपियनशिप के विजेता खिलाड़ियों का हुआ सम्मान समारोह, इतने मेडल्स के साथ उत्तराखंड रहा विजेता


उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड के देहरादून में जूजित्सु एसोसिएशन ऑफ इंडिया के तत्वाधान में रविवार को परेड ग्राउंड बहुउद्देशीय हाल में सीनियर राष्ट्रीय जूजित्सु चैंपियनशिप के विजेता खिलाड़ियों का सम्मान समारोह आयोजित किया गया।

विजेता रहा उत्तराखंड

जिसमें मुख्य अतिथि व भारतीय ओलंपिक संघ की संयुक्त सचिव अलकनंदा अशोक रहीं। उन्होंने खिलाड़ियों को मेडल जीतकर नंबर एक पर राज्य को लाने पर बधाई दी। बताया है कि राज्य को जूजित्सु स्पर्द्धा में 28 स्वर्ण, 16 रजत और 10 कांस्य मेडल मिले हैं। जबकि, मध्य प्रदेश द्वितीय और उत्तर प्रदेश तृतीय स्थान पर रहा।

खिलाड़ियों को किया सम्मानित

इसके अलावा समारोह में एशियन गेम्स में प्रतिभाग करने वाले खिलाड़ियों को भी सम्मानित किया गया। इस मौके पर विशिष्ट अतिथि भाजपा नेता ध्रुव रौतेला ने कहा कि वह मुख्यमंत्री से मिलकर इस खेल को राष्ट्रीय खेलों में शामिल करवाएंगे।

Exit mobile version