Site icon Khabribox

आयुष्मान उत्कृष्ट अवार्ड 2023 के दो पुरस्कारों से सम्मानित हुआ उत्तराखंड, जानें

देश दुनिया की खबरों से हम आपको रूबरू कराते रहते हैं। एक ऐसी खबर हम आपके सामने लाए हैं। कुछ दिनों पहले दिल्ली में दो दिवसीय आरोग्य मंथन कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।

दो पुरस्कारों से सम्मानित

जिसमें उत्तराखंड को आयुष्मान उत्कृष्ट अवार्ड 2023 के दो पुरस्कारों से नवाजा गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ मनसुख मांडवीया ने राज्य के स्वास्थ्य सचिव डॉक्टर आर राजेश कुमार को आयुष्मान उत्कृष्ट अवार्ड 2023 से सम्मानित किया है। केंद्र सरकार ने आयुष्मान क्लेम सेटलमेंट और डेली क्विक ऑडिट सिस्टम के सफल क्रियान्वयन के क्षेत्र में उत्तराखंड को इस राष्ट्रीय पुरस्कार से नवाजा है।

Exit mobile version