Site icon Khabribox

उत्तराखंड: होटल में नौकरी करने वाले युवक की चमकी किस्मत, Dream11 में जीते 2 करोड़ रुपए

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है‌। उत्तराखंड का एक और युवक की ड्रीम 11 में किस्मत चमक गयी और वह रातोरात करोड़पति बन गया।

dream11 में मात्र 39 रुपए लगाकर जीते 02 करोड़

आज हम बात कर रहे हैं लोहाघाट के दीवान की। जिन्हें आईपीएल ने रातोरात करोड़पति बना दिया। मिली जानकारी के अनुसार 05 अप्रैल को खेले गए चेन्नई सुपर किंग व हैदराबाद के मैच में चम्पावत जिले के बाराकोट ब्लॉक के रैगांव के युवा दीवान सिंह की किस्मत चमक गयी और वह करोड़पति बन गये। इस संबंध में रेगांव के ग्राम प्रधान प्रतिनिधि धन सिंह अधिकारी ने बताया दीवान ने खेले गए चेन्नई व हैदराबाद के मैच में dream11 में मात्र 39 रुपए लगाए थे। जिसमें दीवान की बना टीम पहले नंबर पर आई और दीवान ने एक झटके में 2 करोड रुपए जीत लिए।

परिवार व क्षेत्र में खुशी की लहर

दीवान दिल्ली के एक होटल में काम करते हैं। इस खबर से उनके परिवार व गांव में खुशी का माहौल है। दीवान दो साल से अधिक समय से आईपीएल में ड्रीम 11 में अपनी किस्मत अजमा रहें थे। जिसके बाद अब उनकी किस्मत चमक गयी।

Exit mobile version