Site icon Khabribox

उत्तराखंड निवास परिसर में खुला ‘हाउस ऑफ हिमालयाज’ का आउटलेट, सीएम ने किया उद्घाटन

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली स्थित उत्तराखंड निवास परिसर में ‘हाउस ऑफ हिमालयाज’ के आउटलेट का उद्घाटन किया।

सीएम ने किया उद्घाटन

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक बीते कल मंगलवार को सीएम पुष्कर सिंह धामी ने इसका उद्घाटन किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि यह आउटलेट उत्तराखंड की पारंपरिक धरोहर और जैविक उत्पादों को राष्ट्रीय राजधानी में संगठित रूप में प्रस्तुत करने का एक सशक्त माध्यम बनेगा। कहा कि इसके माध्यम से न केवल राज्य की समृद्ध लोकसंस्कृति को देश के सामने लाया जाएगा बल्कि स्थानीय उत्पादों को नए बाजार भी मिलेंगे। इसके उत्पाद ‘हाउस ऑफ हिमालयाज डॉट कॉम’ के साथ-साथ अमेजन और ब्लिंकिट जैसे प्रमुख ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर भी उपलब्ध हैं। इस ब्रांड के अंतर्गत उत्तराखण्ड के विशिष्ट उत्पाद जैसे बुरांश का शरबत, जंगली शहद, पहाड़ी दालें, पारंपरिक मसाले, हस्तनिर्मित वस्त्र एवं अन्य जैविक सामग्री अब एक सुव्यवस्थित रूप में देश के प्रमुख शहरों तक पहुंच सकेंगी।

Exit mobile version