Site icon Khabribox

उत्तराखंड: यहां जंगली मशरूम की सब्जी खाने से पति-पत्नी की मौत, मां अस्पताल में भर्ती

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड के टिहरी जिले में जंगली मशरूम की सब्जी खाने से पति-पत्नी की मौत हो गई। वहीं, उनकी मां अभी अस्पताल में भर्ती है।

जंगली मशरूम खाने से हुई पति पत्नी की मौत

जिला अस्पताल बौराड़ी के सीएमएस डॉ. अमित राय ने बताया कि रानीचौरी वानिकी महाविद्यालय में संविदा पर कार्यरत अजबीर सिंह (38) और उनकी पत्नी रेखा (28) ने जंगली मशरूम की सब्जी खाई थी। सब्जी खाने के बाद रात में अजबीर सहित उनकी पत्नी व माता का स्वास्थ्य बिगड़ गया। अजबीर की शनिवार रात को घर पर ही मौत हो गई थी।

अजबीर की माता अब खतरे से बाहर

जबकि उनकी पत्नी रेखा को एम्स ऋषिकेश के लिए रेफर किया गया था। रेखा की एम्स में रविवार शाम को इलाज के दौरान मौत हो गई। वहीं, अजबीर की माता दीपा का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है और वह अब खतरे से बाहर है।

Exit mobile version