Site icon Khabribox

उत्तराखंड: उत्तराखंड के नए गृह सचिव का दायित्व संभालेंगे आईएएस दिलीप जावलकर

उत्तराखंड से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड के नए गृह सचिव के नाम पर मुहर लग गयी है। दिलीप जावलकर के नाम पर चुनाव आयोग ने मुहर लगाई है।

दिलीप जावलकर के नाम पर चुनाव आयोग ने लगाई मुहर

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक आईएएस दिलीप जावलकर अब उत्तराखंड के नए गृह सचिव का पद संभालेंगे। नए गृह सचिव के लिए राज्य के पैनल की ओर से तीन नामों का प्रस्ताव आयोग को भेजा गया था। जिसमें चुनाव आयोग ने तीन नामों के पैनल में से जावलकर के नाम पर मुहर लगाई है। आईएएस दिलीप जावलकर सचिव वित्त का दायित्व देख रहे हैं।

चुनाव आयोग ने दिए थे यह निर्देश

दरअसल बीते कल निर्वाचन आयोग ने गुजरात, उत्तरप्रदेश, बिहार, झारखंड, हिमाचल प्रदेश व उत्तराखंड के सीएम कार्यालयों में प्रभार संभाल रहे गृह सचिवों को हटाने के निर्देश दिए थे। जिसमें यूपी में संजय प्रसाद गृह सचिव थे , वहीं उत्तराखंड में शैलेश बगौली यह जिम्मेदारी संभाल रहे थे‌।

Exit mobile version