Site icon Khabribox

उत्तराखण्ड: आय से अधिक संपत्ति मामले में आईएएस रामविलास यादव गिरफ्तार

आय से अधिक संपत्ति मामले में आईएएस रामविलास यादव की बुधवार की देर शाम को गिरफ्तारी कर ली गई है । सीएम धामी ने आईएएस यादव की जॉच के आदेश देते हुए कड़े कदम उठाने के आदेश दिए थे जिसके बाद ये कारवाई हुई ।

आय के स्रोतों से 547 फीसदी अधिक संपत्तियां हैं

बता दें कि अप्रैल 2022 में आईएएस यादव के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया था। विजिलेंस ने गत वर्ष सितंबर में अपनी रिपोर्ट शासन को भेजी थी । जिसमें यह ज्ञात हुआ कि उनके पास आय के स्रोतों से 547 फीसदी अधिक संपत्तियां हैं। इसके बाद उन्होंने हाईकोर्ट में याचिका दायर की लेकिन वहां से उन्हें कुछ राहत नहीं मिली ।

100 से अधिक सवाल किए गए

बुधवार को विजिलेंस अधिकारियों ने आईएएस रामविलास यादव से करीबन सात घंटे तक पूछताछ की । इस दौरान 100  से अधिक सवाल किए गए  जिसमें वह अधिकतर चुप ही रहे।  कुछ सवाल टाल गए और कितनों के उत्तर नहीं दे पाए ।

Exit mobile version