Site icon Khabribox

उत्तराखंड: IAS के बेटे के आईएससी 12वीं में आए 99% नंबर, बताया सफलता का मंत्र, आगे की बताई यह प्लानिंग

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड में बीते कुछ दिनों पहले काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (CISCE) बोर्ड का परिणाम घोषित हो गया है।

12वीं में 99 प्रतिशत नंबर किए हासिल

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस बोर्ड परीक्षा में उत्तराखंड के IAS अधिकारी के बेटे अर्णव पांडे ने कक्षा 12वीं में 99 प्रतिशत नंबर हासिल किए हैं। अर्णव पांडे उत्तराखंड सरकार में वरिष्ठ IAS अधिकारी और वर्तमान में सचिव पद पर कार्यरत पंकज कुमार पांडे के बेटे हैं।अर्णव ने अपनी सफलता का सबसे बड़ा मंत्र एकाग्रता को बताया। साथ ही बताया कि परिवार का सहयोग उनकी सफलता की अहम वजह है।

अमेरिका की छह यूनिवर्सिटी में किया था आवेदन

रिपोर्ट्स के मुताबिक अब वह Quantam कंप्यूटिंग, सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस या किसी तकनीकी क्षेत्र में अपना भविष्य बनाना चाहते हैं। इसके लिए वह कैलिफोर्निया की प्रतिष्ठित यूनिवर्सिटी में कंप्यूटर साइंस में बैचलर ऑफ साइंस की पढ़ाई करने जा रहे हैं।

Exit mobile version