Site icon Khabribox

उत्तराखंड: चारधाम यात्रा में अपराधियों की पहचान करना होगा आसान, इस हाईटेक सुविधा से पुलिस को मिलेगा अलर्ट

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड में इस माह से चारधाम यात्रा का आगाज हो गया है। देश दुनिया से बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की यहां भीड़ उमड़ती है। वहीं अगले साल 2027 में भव्य कुंभ मेले का भी आयोजन किया जाना है।

पुलिस को मिलेगा अलर्ट

ऐसे में चारधाम यात्रा और आगामी कुंभ मेले की सुरक्षा को अभूतपूर्व स्तर पर मजबूत करने की तैयारी शुरू हो गई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इसके दृष्टिगत यात्रा मार्गों और कुंभ क्षेत्र में एआई आधारित फेस रिकग्निशन कैमरे लगाए जा रहे हैं। जिससे श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के बीच अपराधियों की पहचान करना अब आसान होगा। इन हाईटेक कैमरों की मदद से भीड़ में शामिल किसी भी संदिग्ध या अपराधी की पहचान कुछ ही सेकंड में हो सकेगी और तुरंत पुलिस को अलर्ट मिल जाएगा।

ऐसे करेगा पहचान

जिसमें यह कैमरे कई एजेंसियों के डाटा से जुड़े होंगे।
इस सिस्टम को अपराधियों के डाटा पोर्टल चित्रखोजी, नेटग्रिड, इंटेलिजेंस ब्यूरो और जेल विभाग के सर्वर से जोड़ा जाएगा। जैसे ही कोई जमानत पर छूटा गंभीर अपराधी, वांटेड आरोपी, संदिग्ध या आतंकी कैमरे की नजर में आएगा, एआई तकनीक उसके चेहरे का मिलान डेटाबेस से कर लेगी। यदि चेहरा डेटाबेस में मौजूद किसी अपराधी से मेल खाता है तो कंट्रोल रूम में तुरंत अलर्ट सायरन बज जाएगा और नजदीकी पुलिस टीम को तुरंत सूचना मिल जाएगी। इससे संदिग्ध व्यक्ति को भीड़ में गायब होने से पहले ही पकड़ना संभव हो सकेगा।

Exit mobile version