उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। यहां रामपुर में एक युवक ने पैसे न मिलने पर अपने ही घर में आग लगा दी। इस कारण घर का सारा सामान जलकर राख हो गया।
युवक ने गैस सिलेंडर से घर में लगाई आग-
जानकारी के अनुसार गंगनहर कोतवाली क्षेत्र के रामपुर गांव निवासी राहुल नशे का आदी है। वह स्मैक के लिए अपनी मां सविता से पैसे मांग रहा था। मां ने पैसे देने से इनकार कर दिया। इस पर युवक ने पहले तो घर में विवाद कर तोड़फोड़ की। फिर गैस सिलेंडर से घर में आग लगा दी। बताया जा रहा है कि स्थानीय लोगों ने आग लगने की सूचना पर फायर ब्रिगेड को दी। वही गलियां छोटी होने के कारण फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर नहीं पहुंच सकी। आग से घर का पूरा सामान जल गया। वही पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर लिया है।