उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। आज के समय में साइबर ठगों का जाल बढ़ता जा रहा है। जो मासूम जनता को अलग-अलग पैंतरे अपनाकर ठग रहीं हैं।
रहें सावधान
एक ऐसा ही मामला कुछ दिनो पहले देहरादून से सामने आया है। मिली जानकारी के अनुसार पुलिस ने बंद पड़ी बीमा पॉलिसी को जारी रखने के नाम पर धोखाधड़ी करने वाले गिरोह का खुलासा किया है। उत्तराखंड एसटीएफ की टीम ने 30 लाख रुपए की धोखाधड़ी करने वाले मास्टरमाइंड को नोएडा से गिरफ्तार किया है। एसटीएफ की टीम ने आरोपी गौरव अग्रवाल निवासी बड़ौत और हाल निवासी गोपाल अपार्टमेंट, बेहरामपुर (नोएडा) को गिरफ्तार किया। आरोपी तमाम इंश्योरेंस कंपनी के नाम से देशभर में सैकड़ों लोगों को ठगी का शिकार बनाते थे।