Site icon Khabribox

उत्तराखंड: 10 से 30 मई के बीच गर्जिया देवी मंदिर आने का है प्लान, तो जरूर पढ़े यह खबर

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड के रामनगर में स्थित प्रसिद्ध गर्जिया देवी मंदिर से जुड़ी खबर सामने आई है।

बंद रहेगा मंदिर

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस माह कल 10 से 30 मई के बीच गर्जिया देवी मंदिर बंद रहेगा। अगर आप इस बीच आने का प्लान बना रहे हैं तो इस कार्यक्रम को निरस्त कर दीजिए। दरअसल मंदिर के बाहर निर्माण कार्य के चलते 15 से 20 दिन गर्जिया देवी मंदिर बंद रहेगा। जिसमें सिंचाई विभाग मंदिर के टीले की सुरक्षा का मरम्मत कार्य करेगा। रिपोर्ट्स के मुताबिक बैठक में तय हुआ है कि कल दस मई शुक्रवार से गर्जिया देवी मंदिर श्रद्धालुओं के लिए पूरी तरह बंद रखा जाएगा। कोसी नदी में स्नान आदि भी प्रतिबंधित रहेगा। मंदिर के मुख्य गेट को बंद रखा जाएगा।

Exit mobile version