उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड के युवाओं के लिए एक खबर सामने आई है। प्रदेश में एक विशेष रील प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है।
प्रतियोगिता का आयोजन
इसका उद्देश्य युवा कल्याण विभाग की ओर से स्वामी विवेकानंद के विचारों, जीवन दर्शन और सामाजिक-धार्मिक मूल्यों को युवाओं तक पहुंचाना है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस प्रतियोगिता में भाग लेकर युवा नगद पुरस्कार जीत सकते हैं। प्रतियोगिता के विजेताओं को 12 जनवरी को स्वामी विवेकानंद जयंती एवं राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर सम्मानित किया जाएगा। इस प्रतियोगिता में आवेदन की अंतिम तिथि आज नौ जनवरी रखी गई है। 10 दिसंबर को पुरस्कार विजेताओं की घोषणा कर दी जाएगी। इस प्रतियोगिता के तहत 15 से 29 वर्ष आयु वर्ग के युवा स्वामी विवेकानंद के जीवन और उनकी विचारधारा पर आधारित 30 से 60 सेकंड की इंस्टाग्राम रील बनाएंगे। रील को सार्वजनिक रूप से इंस्टाग्राम पर अपलोड कर शेयर करना अनिवार्य होगा।
देखें जानकारी
जिसमें विभाग द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के अनुसार रील में #nationalyouthday 2026 हैशटैग का प्रयोग करना होगा तथा इसे @rekhaaryaoffice, @officialukprd] @uksports-dept हैंडल पर टैग करना जरूरी होगा। प्रथम पुरस्कार के रूप में 11 हजार रुपये, द्वितीय पुरस्कार सात हजार रुपये और तृतीय पुरस्कार पांच हजार रुपये की धनराशि प्रदान की जाएगी।