Site icon Khabribox

उत्तराखंड: प्रदेश की बेटी अंकिता भंडारी हत्याकांड मामले में सीबीआई जांच पर आईजी गढ़वाल ने लगाई मुहर, जनता से भी की यह अपील

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड का बहुचर्चित अंकिता भंडारी हत्याकांड मामला एक बार फिर चर्चा में है। उत्तराखंड में एक बार फिर अंकिता को इंसाफ दिलाने की मांग जारी है। इस मामले में जब से वीआईपी की बात सामने आई है, सैकड़ों की संख्या में लोग सड़क पर हैं और उस वीआईपी का नाम उजागर करने की मांग कर रहे हैं।

कहीं यह बात

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस मामले से जुड़े वीआईपी विवाद और साक्ष्यों से संबंधित सभी पहलुओं की निष्पक्ष जांच के लिए अब केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) को प्रक्रिया सौंपी जा रही है। इस संबंध में पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) गढ़वाल राजीव स्वरूप ने बीते कल शनिवार को एक प्रेस वार्ता की। जिसमें उन्होंने स्पष्ट किया कि शासन स्तर पर प्रकरण से जुड़ी फाइल सीबीआई को भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। बताया कि इस निर्णय का उद्देश्य जनता के मन में किसी भी प्रकार के संशय को पूरी तरह समाप्त करना है। कहा कि अंकिता भंडारी हत्याकांड की जांच उत्तराखंड पुलिस ने शुरू से ही पूरी गंभीरता, संवेदनशीलता और जिम्मेदारी के साथ की. मामले की जांच के लिए वरिष्ठ महिला आईपीएस अधिकारी के नेतृत्व में विशेष जांच टीम (एसआईटी) गठित की गई थी, जिसने सभी तथ्यों और साक्ष्यों को गहराई से परखा। एसआईटी की ठोस और प्रभावी जांच के परिणामस्वरूप तीनों मुख्य आरोपियों की गिरफ्तारी हुई और न्यायालय द्वारा उन्हें आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई।

की यह अपील

साथ ही आईजी राजीव स्वरूप ने जनता से अपील की कि सोशल मीडिया पर फैल रही अफवाहों पर ध्यान न दें। उन्होंने कहा कि यदि किसी व्यक्ति के पास इस प्रकरण से जुड़ा कोई ठोस या गोपनीय साक्ष्य है तो वह सीधे जांच एजेंसी को उपलब्ध कराए।

Exit mobile version