Site icon Khabribox

उत्तराखंड: इग्नू ने जुलाई 2026 सत्र के लिए शुरू की प्रवेश और पुनः पंजीकरण प्रक्रिया, जुलाई तक करें आवेदन​

नैनीताल: इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (IGNOU) ने जुलाई 2026 सत्र के लिए नए दाखिलों और पुनः पंजीकरण की औपचारिक प्रक्रिया शुरू कर दी है।

दी जानकारी

मिली जानकारी के अनुसार डीएसबी परिसर, नैनीताल की इग्नू समन्वयक प्रो. चंद्रकला रावत ने इस संबंध में महत्वपूर्ण जानकारियां साझा की हैं। उन्होंने बताया कि दूरस्थ शिक्षा के माध्यम से विभिन्न डिग्री, डिप्लोमा और सर्टिफिकेट कोर्स करने के इच्छुक विद्यार्थी 15 जुलाई 2026 तक ऑनलाइन और ओडीएल (ODL) कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए आवेदन कर सकते हैं। वहीं, अगले सेमेस्टर या वर्ष के लिए पुनः पंजीकरण कराने की अंतिम तिथि 30 जून 2026 निर्धारित की गई है। छात्र इग्नू की आधिकारिक वेबसाइट ignou.ac.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। इसके साथ ही, योजना के दायरे में आने वाले पात्र छात्र नेशनल स्कॉलरशिप पोर्टल scholarships.gov.in के जरिए छात्रवृत्ति के लिए भी आवेदन कर सकते हैं।

Exit mobile version