Site icon Khabribox

उत्तराखंड: इस दिन होगी IMA की पासिंग आउट परेड, श्रीलंका के सेना प्रमुख जनरल लसांथा रोड्रिगो होंगे मुख्य अतिथि शामिल

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड के देहरादून में भारतीय सैन्य अकादमी (आइएमए) की पासिंग आउट परेड आयोजित होने वाली है।

पासिंग आउट परेड का आयोजन

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यह पासिंग आउट परेड 14 जून को आयोजित की जाएगी। पासिंग आउट परेड को लेकर इन दिनों आइएमए परिसर में युद्धस्तर पर तैयारियां चल रही हैं। जिसमे इस बार परेड में बतौर मुख्य अतिथि श्रीलंका के सेना प्रमुख जनरल लसांथा रोड्रिगो शिरकत करेंगे। रिपोर्ट्स के मुताबिक उनके 13 जून को देहरादून पहुंचने की संभावना जताई जा रही है।

Exit mobile version