Site icon Khabribox

उत्तराखंड: भक्तों की अपार श्रद्धा: मां गंगा की आरती में उमड़ रहा भक्ति का सैलाब

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड में स्थित विश्व प्रसिद्ध चारधाम यात्रा जारी है। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है।

श्रद्धालुओं की उमड़ रही भीड़

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक वहीं उत्तरकाशी में गंगोत्री धाम में गंगा तट पर होने वाली गंगा आरती में सैकड़ों की संख्या में भक्तों की भीड़ उमड़ रही है। जो पिछले कुछ सालों से तीर्थ यात्रियों के आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। यहां आरती में प्रतिदिन 700 से 800 श्रद्धालु शामिल होते हैं। आरती के लिए गंगा तट पर श्री गंगाधारा आरती स्थल बनाया गया है। यहां प्रतिदिन शाम सात बजे मां गंगा की आरती की जाती है।

Exit mobile version