Site icon Khabribox

उत्तराखंड: शिक्षकों के लिए अहम निर्णय, अब शिक्षकों को विद्यालय के प्रधानाचार्य से मिलेगी चिकित्सा अवकाश की स्वीकृति, आदेश जारी

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड में अब शिक्षकों के लिए राज्य सरकार ने अहम निर्णय लिया है।

विद्यालय प्रधानाचार्य से मिलेगी अवकाश को स्वीकृति

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अब इसके तहत राजकीय माध्यमिक विद्यालयों में कार्यरत शिक्षकों के 15 दिवस तक के चिकित्सा अवकाश की स्वीकृति का अधिकार संबंधित विद्यालय के प्रधानाचार्य को प्रदान किया गया है। इससे पहले शिक्षकों को चिकित्सा अवकाश के लिए खंड शिक्षा अधिकारी के पास आवेदन करना पड़ता था। लेकिन अब विद्यालय के प्रधानाचार्य से अवकाश प्रदान‌ की स्वीकृति मिलेगी। इस संबंध में विद्यालय शिक्षा सचिव रविनाथ रमन ने आदेश भी जारी किया है।

Exit mobile version