Site icon Khabribox

उत्तराखंड: कैबिनेट बैठक में लिए गए अहम निर्णय, 12 प्रस्तावों को मिली मंजूरी, एक क्लिक में पढ़िए पूरी खबर

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। आज बुधवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में सचिवालय में मंत्रिमंडल की बैठक आयोजित हुई।मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कैबिनेट की हुई बैठक में आज 12 प्रस्तावों पर मुहर लगी। साथ ही बैठक में 12 प्रस्तावों को मंजूरी मिली है। 

इन प्रस्तावों पर मुहर

📌📌शहरी विकास विभाग के प्रस्ताव पर मुहर।
📌📌शहरी विभाग निदेशालय पीएमयूके गठन को मंजूरी, 4 पद स्वीकृत हुए।
📌📌वित्त विभाग में टेंडर प्रक्रिया में इंश्योरेंस के तहत बीमा की भी गारंटी होगी
📌📌कार्मिक विभाग के तहत दैनिक वेतन,संविदा कर्मियों के लिए नियमतिकरण के लिए कटऑफ डेट तय। वर्ष 2018 तक 10 वर्ष की सेवा पूरी कर चुके कर्मचारियों को विनियमित किया जाएगा।
📌📌आपदा प्रबंधन पुनर्वास के तहत उत्तरकाशी के धराली में जो आपदा आयी थी साथ प्रदेश में जो आपदा आयी थी। उसमें मृत व्यक्तियों के परिजनों को 5 लाख देने पर सहमति, पक्के मकान के 5 लाख देने पर भी सहमति बनी।
📌📌उत्तराखंड कारागार प्रशासन एवं सुधार सेवा विभाग के तहत सूचना प्रौद्योगिकी विंग को गठन को मिली मंजूरी। सूचना प्रौद्योगिकी विंग के लिए दो कंप्यूटर प्रोग्रामर और 2 कंप्यूटर सहायक पद को मंजूरी मिली।
📌📌उत्तराखंड बजट राजकोषीय नियोजन एवं संसाधन निदेशालय के ढांचे में संशोधन को मिली मंजूरी। जिसके तहत आउटसोर्स के जरिए एक अतरिक्त चालक को रखने पर सहमति मिली।
📌📌कमर्शियल संम्पति पर केस टू केस निर्णय लिया जाएगा।
📌📌नियोजन विभाग के तहत उत्तराखंड में निवासरत परिवारों के लिए आईडी बनेगी, देवभूमि परिवार योजना के तहत आईडी बनेगी।
📌📌उपनल कर्मचारियों की मांग पर कैबिनेट ने बनाई समिति। कैबिनेट की बनाई गई उपसमिति दो महीने के भीतर कमेटी रिपार्ट देगी।
📌📌केंद्र पोषित बागवानी मिशन योजना के तहत केंद्रांश के रूप में प्राप्त अनुदान सहायता 40 फ़ीसदी धनराशि का भुगतान राज्य सरकार की ओर से किया जाएगा।
📌📌उपनल अब विदेशों में भी कर्मचारियों के लिए नियुक्ति करेगा। भारत विदेश मंत्रालय में उपनल रजिस्ट्रेशन करेगा।
📌📌उत्तराखंड विधानसभा विशेष सत्र के सत्रावसाहन को मंजूरी।

Exit mobile version