Site icon Khabribox

उत्तराखंड: जरूरी सूचना: UKPSC की 31 मार्च को आयोजित होने वाली यह परीक्षा हुई स्थगित, जानें वजह

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड लोक सेवा आयोग की ओर से प्रयोगशाला सहायक भर्ती परीक्षा 31 मार्च को आयोजित होने वाली थी। जो स्थगित कर दी गई है।

26 मई को होगी परीक्षा

मिली जानकारी के अनुसार आयोग की ओर से लोकसभा चुनाव के चलते परीक्षा स्थगित करने का निर्णय लिया गया है। आयोग की ओर से प्रयोगशाला सहायक, विधि विज्ञान प्रयोगशाला (समूह ‘ग’) परीक्षा-2023 की लिखित परीक्षा (वस्तुनिष्ठ प्रकार) का आयोजन 31 मार्च को प्रस्तावित था। जो अब स्थगित हो गई है। परीक्षा की तिथि परिवर्तित करते हुए नई तिथि 26 मई 2024 निर्धारित की गई है।

Exit mobile version