Site icon Khabribox

उत्तराखंड: पुलिसकर्मियों के लिए जरूरी निर्देश, वर्दी में रील बनाना पड़ेगा भारी

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड के पुलिसकर्मियों को लेकर जरूरी खबर है। उत्तराखंड में आइजी नगन्याल ने पुलिसकर्मियों को सख्त निर्देश दिए है कि वह वर्दी में रील न बनाएं।

दिए जरूरी निर्देश

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक आइजी गढ़वाल नगन्याल ने कहा कि पुलिस मुख्यालय के सख्त निर्देशों के बावजूद ड्यूटी के दौरान कई पुलिसकर्मी वर्दी में रील बनाकर इंटरनेट मीडिया पर अपलोड कर रहे है। यह अत्यंत आपत्तिजनक है। जिस पर उन्होंने सभी पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों को पुलिस मुख्यालय के निर्देशों का पूर्ण पालन करने के निर्देश दिए हैं।

Exit mobile version