Site icon Khabribox

उत्तराखंड: जरूरी खबर: 06 फरवरी को जारी होंगे इन दो भर्ती परीक्षा के एडमिट कार्ड

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए जरूरी खबर सामने आई है। दो भर्ती परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी होने वाला है।

दो भर्तियों के एडमिट कार्ड छह फरवरी को होंगे जारी

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक एक भर्ती का एडमिट कार्ड उत्तराखंड लोक सेवा आयोग कराएगा तो दूसरी भर्ती परीक्षा का एडमिट कार्ड उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग कराएगा। जो 06 फरवरी को जारी होंगे। इसमें उत्तराखंड लोक सेवा आयोग की पशु चिकित्साधिकारी ग्रेड-2 भर्ती परीक्षा 21 व 22 फरवरी को होगी। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की पशुधन प्रसाद अधिकारी, सहायक प्रशिक्षण अधिकारी (रसायन विज्ञान), अधिदर्शक- प्रदर्शक(रेशम) और निरीक्षक रेशम की भर्ती की परीक्षा 11 फरवरी को होगी।

Exit mobile version