Site icon Khabribox

उत्तराखंड: जरूरी खबर: इस छात्रवृत्ति के लिए शुरू हुए आवेदन, देखें

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (SCERT) ने राष्ट्रीय मीन्स-कम-मेरिट छात्रवृत्ति के लिए आवेदन शुरू कर दिए हैं।

देखें वेबसाइट

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इसके लिए 18 अक्टूबर से रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू हो गई है। इसके लिए पात्र छात्र आधिकारिक वेबसाइट scert.uk.gov.in के माध्यम से उत्तराखंड NMMC आवेदन पत्र 2025 भर सकते हैं। फॉर्म भरने की आखिरी तारीख 6 नवंबर है।

दिसंबर में होगी परीक्षा

इसके लिए उत्तराखंड एनएमएमएस 2025 परीक्षा 23 दिसंबर, 2024 को दो सत्रों में आयोजित की जाएगी। पहला सत्र सुबह 11 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक आयोजित होगा। दूसरा सत्र दोपहर 1:30 बजे से दोपहर 3:00 बजे तक आयोजित होगा।

Exit mobile version