Site icon Khabribox

उत्तराखंड: काम की खबर: बैंक के है जरूरी काम, जो जल्द निपटा लें, चार दिन बंद रहेंगे बैंक, जानें वजह

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड के लोगों के लिए जरूरी जानकारी है। सप्ताह में पांच दिवसीय बैंकिंग लागू करने समेत 12 सूत्री मांग के लिए हड़ताल का आह्वान किया गया है।

लिया यह निर्णय

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मांगे पूरी न होने पर यूनाइटेड फोरम आफ बैंक यूनियंस (यूएफबीयू) ने 23 मार्च की मध्यरात्रि से 25 मार्च तक हड़ताल कर आंदोलन का आह्वान किया है। इसी के समर्थन में उत्तराखंड के बैंककर्मियों ने भी हड़ताल का फैसला लिया है। ऐसे में बैंक ग्राहकों को चार दिनों तक बैंकिंग सेवाओं से वंचित रहना पड़ेगा। दरअसल बीते कल 18 मार्च को देहरादून में एक प्रेस वार्ता हुई। जिसमे UFBU के संयोजक और ऑल इंडिया बैंक ऑफिसर्स कन्फेडरेशन (AIBOC) के अध्यक्ष इंद्र सिंह रावत ने हड़ताल का ऐलान किया है । उन्होंने बताया कि नौ प्रमुख बैंक यूनियनों ने 24 और 25 मार्च को हड़ताल पर जाने का निर्णय लिया है।

यह हैं मांगे

बताया कि बैंक में पांच दिवसीय बैंकिंग, रिक्त पदों पर भर्ती, लंबित मुद्दों का समाधान समेत 12 सूत्री मांगों के लिए बैंककर्मी लंबे समय से आंदोलनरत हैं। लेकिन सरकार द्वारा इन मांगों को अनदेखा किया जा रहीं हैं।

Exit mobile version