उत्तराखंड: खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने के लिए हरिद्वार में ‘मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन खेल छात्रवृत्ति योजना’ के तहत चयन प्रक्रिया शुरू हो गई है।
देखें पोर्टल
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस योजना के अंतर्गत 8 से 14 वर्ष की आयु वर्ग के 300 खिलाड़ियों (150 बालक और 150 बालिकाएं) का चयन किया जाएगा। चयनित खिलाड़ियों को 1,500 रुपये प्रतिमाह की छात्रवृत्ति प्रदान की जाएगी। इस योजना में भाग लेने के लिए khelouk.in पोर्टल पर ऑनलाइन पंजीकरण करना अनिवार्य है। चयन ट्रायल ‘पी-सैट’ (शारीरिक दक्षता) अंक प्रणाली के आधार पर होंगे। आयु की गणना 1 जुलाई 2026 के आधार पर की जाएगी। चयन ट्रायल 13, 14, 15, 20, 21, 26, 27 और 28 जुलाई को आयोजित किए जाएंगे। न्याय पंचायत/नगर पंचायत स्तर से 2 बालक-2 बालिकाएं, ब्लॉक/नगर निगम से प्रत्येक आयुवर्ग से 6-6, और नगर पालिका स्तर से 3-3 खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगे।
देखें यह जानकारी
अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी 8791336333 या 9627101026 पर संपर्क कर सकते हैं। इसके अलावा, खेल विभाग की नवीनतम अपडेट्स के लिए ‘डीएसओ हरिद्वार’ के फेसबुक पेज को भी फॉलो किया जा सकता है।