Site icon Khabribox

उत्तराखंड: आयुष्मान कार्ड धारकों के लिए जरूरी खबर, पढ़िए

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड में सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। आयुष्मान कार्ड धारकों के लिए यह राहत की खबर है।

मुख्य सचिव ने दिए यह निर्देश

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक देहरादून के हर्रावाला में पीपीपी मोड पर संचालित होने वाले कैंसर अस्पताल में आयुष्मान कार्ड धारकों के लिए 25 प्रतिशत बेड आरक्षित करने के निर्देश दिए हैं। अब यहां कैंसर अस्पतालों में आयुष्मान कार्ड धारकों के लिए इलाज की बेहतर सुविधा मिलेगी। यह निर्देश मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने दिए है। उन्होंने कहा कि अगले वर्ष हर्रावाला में खुलने वाले अस्पताल में कैंसर के उपचार में प्रयुक्त होने वाले सभी उपकरणों, उपचार सुविधाओं तथा मानव संसाधन की उपलब्धता को एक साथ सुनिश्चित किया जाए।

Exit mobile version