Site icon Khabribox

उत्तराखंड: चारधाम यात्रा में आने वाले श्रद्धालुओं के लिए जरूरी खबर, यह कार्ड बनवाना होगा अनिवार्य

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड में स्थित विश्व प्रसिद्ध चारधाम यात्रा जल्द शुरू होने वाली है। इस बार भी बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के चारधाम में पंहुचने की उम्मीद है।

ग्रीन कार्ड बनवाना अनिवार्य

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस बार भी चारधाम यात्रा में जाने वाले तीर्थ यात्रियों को यह जरूरी काम जरूर करना होगा। जिसमें श्रद्धालुओं को अपनी गाड़ियों के लिए ग्रीन कार्ड बनवाना अनिवार्य है। ऐसा नहीं करने पर उन्हें चारधाम यात्रा पर जाने की अनुमति नहीं दी जाएगी। इसके लिए श्रद्धालु अपने वाहनों के लिए ग्रीन और ट्रिक कार्ड चार अप्रैल से बनवा सकेंगे।

Exit mobile version