Site icon Khabribox

उत्तराखंड: युवाओं के लिए जरूरी खबर, आ गयी अग्निवीर भर्ती की डेट, पहले जरूर करें यह काम

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड  के युवाओं के लिए जरूरी खबर सामने आई है। अग्निवीर भर्ती से जुड़ी जरूरी खबर है।

पंजीकरण प्रक्रिया हुई शुरू

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अग्निवीर की अप्रैल में भर्ती प्रक्रिया शुरू होने वाली है। जिसके लिए पंजीकरण शुरू हो गए हैं। परीक्षा में इस बार कई बदलाव किए गए हैं। इस बार आंखों के स्कैन और बायोमेट्रिक सत्यापन प्रक्रिया शुरू की गई है। साथ ही नई अनुकूलन क्षमता परीक्षा को शामिल किया गया है। जिसे मेडिकल टेस्ट से पहले पास करना होगा। इसके बाद युवा आगे की प्रक्रिया में शामिल हो पाएंगे।

युवा कराएं पंजीकरण

युवाओं के लिए पंजीकरण जरूरी है। पंजीकरण की प्रक्रिया आगामी 22 मार्च तक आयोजित होगी। ‌भर्ती में शामिल होने के इच्छुक युवा सेना की भर्ती वेबसाइट https// www. joinindianarmy. nic. in/ BravoApplicantEligibility. htm के माध्यम से पंजीकरण करा सकते हैं।

Exit mobile version