Site icon Khabribox

उत्तराखंड: युवाओं के लिए जरूरी खबर, अब हर साल आयोजित होगी यह परीक्षा

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड में अब हर साल पीसीएस की परीक्षा आयोजित कराई जाएगी।

आयोग का फैसला

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अब आयोग हर साल पीसीएस की भर्ती परीक्षा कराएगा। लोक सेवा आयोग की ओर से निर्णय लिया गया है कि अब हर साल पीसीएस के रिक्त पदों पर भर्ती निकाली जाएगी। एक साल में ही भर्ती को पूरा भी कर लिया जाएगा। इससे युवाओं को राहत मिलेगी। साथ ही दो साल बाद जारी हुई विज्ञप्ति में भी अभ्यर्थियों को उम्र में दो साल की छूट मिलेगी। इससे पीसीएस के रिक्त पद भी अधिक समय तक खाली नहीं रहेंगे।

Exit mobile version