Site icon Khabribox

उत्तराखंड: जरूरी खबर, अब होंगी लंबे समय से अटकी भर्तियां, पदोन्नति और ट्रांसफर, जानें

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड के युवाओं के लिए जरूरी खबर सामने आई है। लोकसभा चुनाव संपन्न हो गये हैं। बीते 04 जून को परिणाम भी आ गये हैं।

रूकी भर्तियां भी होंगी

जिसके बाद अब राज्य में भर्तियां शुरू होंगी और लंबे समय से अटकी पदोन्नति और ट्रांसफर भी हो सकेंगे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक चुनाव आचार संहिता समाप्त होते ही अब विभागों में पदोन्नति से जुड़े प्रकरणों का तेजी से निस्तारण शुरू होगा। इसके साथ ही आचार संहिता हटने के बाद 3600 प्राथमिक शिक्षकों की भी भर्ती होनी है। इसके अलावा नर्सिंग अधिकारियों के 1500 और डॉक्टरों के 500 रिक्त पदों पर भर्ती होनी है।

Exit mobile version