Site icon Khabribox

उत्तराखंड: जरूरी खबर: आज से यहां शुरू होगी इन पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया, जानें

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड के चंपावत में बनबसा सैन्य परिसर में धार्मिक शिक्षक (केंद्रीय श्रेणी) जूनियर कमीशन अफसर की भर्ती प्रक्रिया आयोजित होने वाली है।

दी यह जानकारी

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक जो‌ आज 28 नवंबर से 30 नवंबर 2024 तक होगी। यह मुख्यालय भर्ती क्षेत्र, लखनऊ के अंदर आने वाले उत्तर प्रदेश एवं उत्तराखंड के सभी जिलों के लिए है। इस संबंध में सेना भर्ती निर्देशक कर्नल राहुल मेलगे ने जानकारी दी। उन्हाेंने बताया कि जिन अभ्यर्थियों ने ऑनलाइन सीईई परीक्षा की मेरिट सूची में जगह हासिल की है, वही अभ्यर्थी इस भर्ती में हिस्सा ले सकेंगे।

Exit mobile version