Site icon Khabribox

उत्तराखंड: सरकारी स्कूलों को लेकर जरूरी खबर, एक क्लिक में पढ़िए

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड में मौसम में बदलाव है। इस बदलते मौसम के बीच मौसम विभाग ने भी भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। इसी बीच जरूरी खबर सामने आई है।

छात्रों की सुरक्षा पुख्ता करने के निर्देश

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मानसून की बारिश शुरू हो गई है। ऐसे में छात्र-छात्राओं की सुरक्षा को देखते हुए समस्त मुख्य शिक्षा अधिकारियों से माध्यमिक शिक्षा निदेशक महावीर सिंह बिष्ट ने जर्जर भवनों की नवीन सूची तलब की है। जिसमें उन्होंने छात्रों की सुरक्षा पुख्ता करने को कहा है। विभाग का कहना है कि 2026 तक सभी स्कूलों को ठीक कर लिया जाएगा।

होगी यह कार्रवाई

रिपोर्ट्स के मुताबिक इसके अलावा प्रदेश के जर्जर घोषित सरकारी विद्यालयों में किसी भी कमरे में कक्षाएं संचालित न हो। कहा यदि कक्षाएं संचालित की गईं तो विभाग सीधी कार्रवाई संबंधित विद्यालय के प्रधानाध्यापक/ प्रधानाचार्य पर करेगा।

Exit mobile version