Site icon Khabribox

उत्तराखंड: जरूरी खबर: शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया में होंगे बदलाव, अब इस माध्यम से भर्ती कराने की तैयारी

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड के अशासकीय महाविद्यालयों और विद्यालयों में शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया में बदलाव हो सकता है।

शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया में हो सकते हैं बदलाव

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक देश में अशासकीय महाविद्यालयों और विद्यालयों में शिक्षक भर्ती में गड़बड़ी की खबरें सामने आती रहती है। जिसके चलते उत्तराखंड में सरकार भर्ती की प्रक्रिया को बदलने की तैयारी में है। अब स्कूल और महाविद्यालय प्रबंधन की जगह भर्ती राज्य लोक सेवा आयोग एवं उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के माध्यम से कराए जा सकते हैं।

उच्च शिक्षा समिति का गठन

रिपोर्ट्स के मुताबिक सरकार की ओर से  अशासकीय महाविद्यालयों के शिक्षकों की भर्ती में पारदर्शिता के लिए शिक्षा सचिव रविनाथ रामन की अध्यक्षता में उच्च शिक्षा समिति गठित की गई है। इसमें अपर सचिव उच्च शिक्षा, अपर सचिव कार्मिक व अपर सचिव न्याय सदस्य के रूप में शामिल हैं। वहीं उप सचिव राज्य लोक सेवा आयोग और विशेष आमंत्रित सदस्य निदेशक माध्यमिक और उच्च शिक्षा शामिल हैं। यह निर्णय कैबिनेट में लिया गया है। कहा है कि यह समिति माध्यमिक विद्यालयों में शिक्षक भर्ती पर भी निर्णय लेगी। जो यह तय करेगी कि शिक्षकों की भर्ती के लिए अलग से आयोग बनाया जाएगा या राज्य लोक सेवा आयोग के माध्यम से यह भर्ती की जाएगी।

Exit mobile version