Site icon Khabribox

उत्तराखंड: जरूरी खबर: UKPSC ने शहरी विकास विभाग में सफाई निरीक्षक भर्ती का सिलेबस हिंदी में किया जारी

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने शहरी विकास विभाग में सफाई निरीक्षक भर्ती का सिलेबस ज़ारी किया है।

हिन्दी में जारी सिलेबस

यह सिलेबस हिंदी में जारी किया गया है। इस संबंध में आयोग के सचिव जीएस रावत के मुताबिक, इस भर्ती के लिए दो पेपर होंगे। पहला पेपर सामान्य हिंदी का होगा, जिसमें 100 अंकों के 100 सवाल पूछे जाएंगे। इसे हल करने को दो घंटे का समय मिलेगा। दूसरा पेपर मूलभूत विज्ञान एवं लोक स्वास्थ्य का होगा, जिसमें 150 अंकों के 150 सवाल पूछे जाएंगे। अभ्यर्थी सिलेबस देख सकते हैं।

Exit mobile version