Site icon Khabribox

उत्तराखंड: जरूरी खबर: UKSSSC ने इस परीक्षा के लिए अभिलेख सत्यापन हेतु औपबन्धिक श्रेष्ठता सूची की जारी

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखण्ड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा विभिन्न विभागों इण्टरमीडिएट स्तर अर्हता (परिवहन आरक्षी, आबकारी सिपाही, उप-आबकारी निरीक्षक, हॉस्टल मैनेजर ग्रेड-3. गृहमाता, हाउस कीपर (महिला) के पदों की शारीरिक माप-जोख एवं दक्षता परीक्षा दिनांक 11 जनवरी से 16 फरवरी, 2024 तक आयोजित की गई। उक्त विज्ञापित पदों हेतु दिनांक 30 जून, 2024 को लिखित प्रतियोगी परीक्षा आयोजित की गई। उक्त लिखित परीक्षा तथा शारीरिक माप-जोख एवं दक्षता के आधार पर विज्ञापित रिक्त पदों के सापेक्ष निर्धारित अनुपात में आयोग की विज्ञप्ति संख्या परीक्षा (गोपन) /192/2024-25, दिनांक 14-08-2024 एवं विज्ञप्ति संख्या-परीक्षा (गोपन) / 367/गो०/2024-25, दिनांक 11-12-2024 के द्वारा आयोग की वेबसाइट www.sssc.uk.gov.in पर अभिलेख सत्यापन हेतु औपबन्धिक श्रेष्ठता सूची जारी की गई। सूच्य है कि विभिन्न विभागों इण्टरमीडिएट स्तर अर्हता (परिवहन आरक्षी, आबकारी सिपाही, उप-आबकारी निरीक्षक, हॉस्टल मैनेजर ग्रेड-3, गृहमाता, हाउस कीपर (महिला) पदों की दिनांक 14-08-2024 एवं दिनांक 11-12-2024 को जारी औपबन्धिक श्रेष्ठता सूची के अनुसार चयनित अभ्यर्थियों के अभिलेख सत्यापन हेतु दिनांक 19-12-2024 से कार्यक्रम तैयार किया जाता है जिसके अनुसार निर्धारित तिथियों में चयनित अभ्यर्थियों की अंकित Serial Number (S.NO.) के अनुसार अभिलेख सत्यापन आयोग कार्यालय में किया जायेगा।

Exit mobile version