Site icon Khabribox

उत्तराखंड: जरूरी खबर: उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने इन दो भर्तियों की परीक्षा तिथि में किया बदलाव, देखें

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने दो भर्तियों का संशोधित कैलेंडर जारी किया है।

परीक्षा का आयोजन

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अब यह भर्तियां नई तिथियों पर आयोजित होंगी। आयोग के सचिव गिरधारी सिंह रावत की ओर से इस संबंध जानकारी जारी की गई है।
📌📌पुलिस विभाग में उप निरीक्षक नागरिक पुलिस, अभिसूचना, गुल्मनायक पुरुष पीएसी व आईआरबी की मुख्य परीक्षा अब 15 दिसंबर 2024 को नहीं होगी। अब यह परीक्षा 12 जनवरी 2025 को होगी।
📌📌इसके अंतर्गत अग्निशमन द्वितीय अधिकारी परीक्षा अब 29 दिसंबर 2024 के बजाय नौ फरवरी 2025 को कराई जाएगी।
📌📌उत्तराखंड सचिवालय एवं उत्तराखंड लोक सेवा आयोग में समीक्षा अधिकारी लेखा, सहायक समीक्षा अधिकारी लेखा की प्रारंभिक परीक्षा अब 12 जनवरी के बजाय 25 जनवरी को कराई जाएगी।

Exit mobile version