उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड की पीसीएस परीक्षा की तैयारी कर रहें अभ्यर्थियों के लिए जरूरी अपडेट है।
14 जुलाई को होगी परीक्षा
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उत्तराखंड लोक सेवा आयोग (UKPSC) ने UKPSC PCS का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। उत्तराखंड लोक सेवा आयोग 14 जुलाई, 2024 को पूरे राज्य में उत्तराखंड संयुक्त राज्य सिविल/उच्च अधीनस्थ सेवा के पद के लिए लिखित परीक्षा का आयोजन करेगा।
देखें लिंक
उत्तराखंड संयुक्त राज्य सिविल/उच्च अधीनस्थ सेवा परीक्षा-2024 के लिए परीक्षा एडमिट कार्ड ukpscnet.in इस लिंक से डाउनलोड कर सकते हैं।