उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड में बीते कुछ दिनों पहले अग्निवीर की लिखित परीक्षा आयोजित हुई। जिसके बाद अब फिजिकल टेस्ट को लेकर तैयारियां हो गई हैं।
जल्द जारी होगा शेड्यूल
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अग्निवीर के विभिन्न श्रेणियों की सामान्य प्रवेश लिखित परीक्षा 30 जून से 10 जुलाई तक कराई जा चुकी है। अब मुख्यालय क्षेत्रीय भर्ती कार्यालय (यूपी एवं उत्तराखंड) लखनऊ अपने परिक्षेत्र में आने वाले सेना भर्ती कार्यालयों की भर्ती रैली की तैयारियों में जुट गया है। इसका शेड्यूल जल्द जारी होगा। लिखित परीक्षा के परिणाम घोषित होने के बाद सफल अभ्यर्थियों का फिजिकल फिटनेस टेस्ट होगा। इसमें दौड़, ऊंची कूद, लंबी कूद, बीम आदि शामिल हैं। इसके लिए सभी सेना भर्ती कार्यालयों की अलग-अलग भर्ती रैली तिथिवार शेड्यूल जारी की जाएगी।