Site icon Khabribox

उत्तराखंड: बोर्ड परीक्षा में फेल हुए छात्रों के लिए जरूरी अपडेट, NIOS बचाएगा साल, जानें





उत्तराखंड: 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं में असफल रहे या कम अंकों से निराश छात्रों के लिए बड़ी अपडेट है। राष्ट्रीय मुक्त विद्यालयी शिक्षा संस्थान (NIOS) ने ऐसे छात्रों का साल बचाने के लिए ‘स्ट्रीम-2’ परीक्षा योजना के तहत दोबारा परीक्षा देने का सुनहरा अवसर प्रदान किया है।


देखें वेबसाइट


मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अब छात्र फेल होने के बावजूद अपना साल खराब होने से बचा सकते हैं।‌NIOS की क्षेत्रीय निदेशक अनिता नायर ने बताया कि जो छात्र एक या एक से अधिक विषयों में फेल हो गए हैं, वे इस योजना का लाभ उठा सकते हैं। इसकी सबसे बड़ी विशेषता यह है कि छात्र अपने मूल बोर्ड (जिससे उन्होंने पहले परीक्षा दी थी) के दो पास किए हुए विषयों के अंक NIOS के परिणाम में सीधे जुड़वा सकते हैं। इस स्थिति में उन्हें केवल शेष तीन विषयों की ही परीक्षा देनी होगी। इच्छुक छात्र NIOS की आधिकारिक वेबसाइटों पर जाकर अपना पंजीकरण करा सकते हैं और निर्धारित शुल्क जमा कर अपनी सीट पक्की कर सकते हैं:

• ​www.nios.ac.in

• ​sdmis.nios.ac.in

• ​आवेदन की अंतिम तिथि: 30 मई (बढ़ाकर)।

• ​परीक्षा का समय: अक्टूबर-नवंबर में आयोजित की जाएंगी।

• ​परिणाम की घोषणा: दिसंबर के पहले सप्ताह तक।



Exit mobile version