Site icon Khabribox

उत्तराखंड: UKPSC की ओर से कंप्यूटर और टंकण परीक्षा को लेकर जरूरी अपडेट, देखें

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड लोक सेवा आयोग के तत्वधान में समीक्षा अधिकारी/सहायक समीक्षा अधिकारी लिखित परीक्षा-2023 आयोजित हुई।

दी यह जानकारी

जिसमे सफल अभ्यर्थियों की कंप्यूटर और टंकण परीक्षा कल 24 फरवरी से 6 मार्च तक ज्ञानोदय लैब, आयोग भवन में आयोजित की जाएगी। बताया गया है कि परीक्षा सुबह 10 बजे से शुरू होगी और दस्तावेज सत्यापन दोपहर 1.30 बजे से होगा। परीक्षा में नकल रोकने और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए केंद्र के 200 मीटर क्षेत्र में निषेधाज्ञा लागू रहेगी।

Exit mobile version