Site icon Khabribox

उत्तराखंड: UKSSSC की ओर से जरूरी अपडेट, इन‌ अभ्यर्थियों का अभ्यर्थन किया निरस्त

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा विज्ञप्ति-64, दिनांक 04 अक्टूबर, 2024 के द्वारा विभिन्न विभागों के अन्तर्गत डाटा एण्ट्री ऑपरेटर, कम्प्यूटर सहायक-सह स्वागतकर्ता, कनिष्ठ सहायक, स्वागती, मेट, कार्यपर्यवेक्षक व आवास निरीक्षक के रिक्त पदों पर भर्ती हेतु विज्ञप्ति प्रकाशित की गई।

देखें वेबसाइट

उक्त विज्ञापित पदों की लिखित प्रतियोगी परीक्षा समस्त 13 जनपदों में दिनांक-19 जनवरी, 2025 को आयोजित की गई। उक्त लिखित परीक्षा के आधार पर आयोग द्वारा दिनांक 28 मार्च, 2025 को टंकण परीक्षा हेतु औपबंधिक श्रेष्ठता सूची आयोग की वेबसाइट www.sssc.uk.gov.in पर प्रकाशित की गई, जिसके आधार पर सूची में सम्मिलित अभ्यर्थियों की टंकण परीक्षा दिनांक 18 अगस्त, 2025 से 05 सितंबर, 2025 तक आयोजित की गई। उक्त लिखित परीक्षा एवं टंकण परीक्षा के आधार पर अभिलेख सन्निरीक्षा हेतु 1141 अभ्यर्थियों की औपबंधिक श्रेष्ठता सूची दिनांक 27 नवम्बर, 2025 को प्रकाशित की गयी। जिसमें सम्मिलित अभ्यर्थियों की अभिलेख सन्निरीक्षा दिनांक 01 दिसम्बर, 2025 से 01 जनवरी, 2026 तक आयोग कार्यालय में की गयी। निर्धारित तिथि को अपरिहार्य कारणों से अनुपस्थित अभ्यर्थियों के प्राप्त प्रत्यावेदनो के आधार पर 01 जनवरी, 2026 को अवसर प्रदान किया गया। अभिलेख सन्निरीक्षा में बुलाए गए कुल 1141 अभ्यर्थियों में से 937 उपस्थित एवं 204 अभ्यर्थी अनुपस्थित हुए। अभिलेख सन्निरीक्षा हेतु जारी विज्ञप्ति दिनांक 27 नवम्बर, 2025 के प्रस्तर 08 में स्पष्ट रूप से उल्लेखित किया गया था कि अभिलेख सन्निरीक्षा हेतु निर्धारित तिथि को अभ्यर्थी की उपस्थिति नितान्त रूप से आवश्यक है। निर्धारित तिथि में कोई परिवर्तन नहीं किया कोई पृथक से समय नहीं दिया जाएगा तथा अनुपस्थित अभ्यर्थियों का अंतिम चयन परिणाम हेतु विचार नहीं किया जाएगा। विभिन्न विभागों के अन्तर्गत डाटा एण्ट्री ऑपरेटर, कम्प्यूटर सहायक सह स्वागतकर्ता, कनिष्ठ सहायक, स्वागती, मेट, कार्यपर्यवेक्षक व आवास निरीक्षक के रिक्त पदों पर अभिलख सन्निरीक्षा हेतु निर्धारित तिथि को अनुपस्थिति के आधार पर निम्नांकित अभ्यर्थियों का अभ्यर्थन निरस्त किया गया है।

Exit mobile version