Site icon Khabribox

उत्तराखंड: जरूरी अपडेट: लोअर पीसीएस के प्रवेश पत्र इस दिन होंगे जारी, देखें

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड लोक सेवा आयोग की ओर से “उत्तराखण्ड सम्मिलित राज्य सिविल/अवर अधीनस्थ सेवा प्रारम्भिक परीक्षा-2024” के अन्तर्गत प्रारम्भिक परीक्षा (वस्तुनिष्ठ प्रकार) का आयोजन दिनाँक 11 मई, 2025 (रविवार) को एकल सत्र (प्रातः 11.00 बजे से अपराह्न 01.00 बजे तक) उत्तराखण्ड राज्य के 13 जनपदों के विभिन्न परीक्षा केन्द्रों पर किया जाएगा।

देखें वेबसाइट

उक्त परीक्षा हेतु औपबन्धिक रुप से अर्ह अभ्यर्थी अपना प्रवेश-पत्र दिनाँक 25 अप्रैल, 2025 से आयोग की वेबसाईट psc.uk.gov.in/ukpsc.net.in से डाउनलोड कर सकते हैं।

Exit mobile version