Site icon Khabribox

उत्तराखंड: जरूरी अपडेट: 06 जुलाई को आयोजित होने वाली पुलिस कांस्टेबल की लिखित परीक्षा हुई स्थगित, अब इस दिन होगी

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखण्ड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के विज्ञापन संख्या-65/उ०अ० से०च०आ०/2024 दिनांक 30 अक्टूबर, 2024 द्वारा उत्तराखण्ड पुलिस विभाग के अंतर्गत आरक्षी जनपदीय पुलिस एवं आरक्षी पीएसी के रिक्त पदों हेतु विज्ञापन जारी किया गया था।

देखें जानकारी

उक्त पदों की शारीरिक माप-जोख एवं दक्षता परीक्षा दिनांक 24 फरवरी, 2025 से 04 अप्रैल, 2025 तक राज्य के 17 परीक्षण केन्द्रों में आयोजित की गयी। शारीरिक माप जोख एवं दक्षता परीक्षा का परिणाम मा० उच्च न्यायालय में योजित याचिका संख्या 2271 (एस/एस)/2024 रोशन सिंह एवं अन्य बनाम उत्तराखण्ड राज्य के दिनांक 27 फरवरी, 2025 को पारित आदेश के द्वारा परिणाम पर रोक लगायी है। उपरोक्त क्रम में अभ्यर्थियों को सूचित किया जाता है कि मा० उच्च न्यायालय के आदेश के दृष्टिगत आयोग के परीक्षा कार्यक्रम 13/परीक्षा/2025-26 दिनांक 23 अप्रैल, 2025 द्वारा 06 जुलाई, 2025 को आरक्षी जनपदीय पुलिस एवं आरक्षी पीएसी की प्रस्तावित लिखित परीक्षा स्थगित करते हुए दिनांक 27 जुलाई, 2025 को प्रस्तावित की जाती है

Exit mobile version