उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड के देहरादून के डीएवी पीजी कॉलेज में प्रवेश हो रहें हैं।
मेरिट सूची जारी
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक काॅलेज में स्नातक (प्रथम सेमेस्टर) पाठ्यक्रम बीए, बीएससी, बीकॉम, एलएलबी एवं बीएससी. (आइटी) में प्रथम सेमेस्टर में प्रवेश के लिए मुख्य मेरिट सूची जारी हो गई है। यह सूची महाविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी की गई है। जिसके बाद कॉलेज प्रशासन ने सूचित किया है कि मेरिट सूची में शामिल सभी पात्र छात्र-छात्राएं कॉलेज की वेबसाइट पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन पंजीकरण कर सकते हैं। छात्र-छात्राएं कॉलेज की आधिकारिक वेबसाइट www.davpgcollegeddn.ac.in पर जानकारी देख सकते हैं।