उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड में पुलिस द्वारा भेष धारियों के खिलाफ पुलिस द्वारा कालनेमि अभियान चला रही है। अब यह कालनेमि अब पुलिस की नजरों से बच नहीं पाएंगे।
तैयार किया ऐप
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक जो पुलिस और आइटीडीए के सहयोग से तैयार मोबाइल एप के जरिये संभव होगा। इससे सत्यापन प्रक्रिया के दौरान यह एप व्यक्ति की पूरी कुंडली सामने आ जाएगी। इसके लिए एप से प्रदेश में आमजन को मिलने वाली सभी आनलाइन सेवाओं को जोड़ा जाएगा। इससे व्यक्ति के बारे में एकत्र डिजिटल रिकार्ड सामने आ जाएगा। इसमें व्यक्ति के बिजली, पानी के कनेक्शन से लेकर उसके नाम जमीन, राशन कार्ड, आयुष्मान कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस व व्यवसाय आदि से संबंधित जानकारी दर्ज होगी। एप से सरकारी सेवाओं को जोड़ने के कारण यदि कोई व्यक्ति गलत जानकारी देता है तो वह प्रदेश में दर्ज उसके डिजिटल रिकार्ड से सामने आएगी।
सीएम करेंगे लोकार्पण
इस संबंध में कुछ दिनों पहले डीजीपी दीपम सेठ ने यह जिम्मेदारी आइजी कुमाऊं रिद्धिम अग्रवाल को सौंपी। जिन्होंने आइटीडीए के सहयोग से यह एप तैयार कराया है। जल्द ही मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी इसका लोकार्पण करेंगे।