Site icon Khabribox

उत्तराखंड: त्रिस्तरीय पंचायतों में रिक्त पदों पर उपचुनाव के दृष्टिगत जल्द जारी हो सकता है उपचुनाव कार्यक्रम, एक क्लिक में पढ़िए

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड में हरिद्वार को छोड़ राज्य के शेष 12 जिलों में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव संपन्न हो गये है।

दी यह जानकारी

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इसके बावजूद 4792 ग्राम पंचायतों में पंचायत का गठन नहीं हुआ है। इनमें 4772 ग्राम पंचायतों में ग्राम पंचायत सदस्यों के दो-तिहाई पद रिक्त रहने से यह स्थिति बनी है, जबकि 20 में ग्राम प्रधानों का चुनाव नहीं हो पाया था। रिपोर्ट्स के मुताबिक जिसके बाद अब ग्राम पंचायत सदस्य समेत कुल रिक्त चल रहे 33490 पदों के उपचुनाव के लिए कसरत तेज हो गई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक उपचुनाव 20 सितंबर तक कराए जा सकते हैं। जिसकी संभावना जताई है। राज्य निर्वाचन आयोग ने भी शासन को पत्र भेजकर शीघ्रता से रिक्त पदों का ब्योरा उपलब्ध कराने को कहा है। इस संबंध में सुशील कुमार, राज्य निर्वाचन आयुक्त ने बताया कि त्रिस्तरीय पंचायतों में रिक्त पदों पर उपचुनाव के दृष्टिगत शासन से इनका जिलेवार ब्योरा मांगा गया है। उच्च स्तर पर विमर्श के बाद जल्द ही उपचुनाव का कार्यक्रम जारी किया जाएगा।

इन पदों के लिए होगा उपचुनाव

• पद, संख्या
• ग्राम पंचायत सदस्य, 33468
• ग्राम प्रधान, 20
• क्षेत्र पंचायत सदस्य, 02

Exit mobile version