उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड में मौसम विभाग ने आज सोमवार को भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। जिस पर लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।
मौसम विभाग का अलर्ट
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इसके दृष्टिगत आज सोमवार को फूलों की घाटी व रुद्रनाथ धाम की यात्रा रोकी गई है। जिला प्रशासन ने पर्यटकों व तीर्थयात्रियों से वर्षा के दौरान यात्रा न करने की अपील की है। जिसमें फूलों की घाटी के बेस कैंप घांघरिया से आगे घाटी में सोमवार को पर्यटकों की आवाजाही पर रोक लगाई गई है। साथ ही रुद्रनाथ धाम में भी यात्रियों की आवाजाही रोकी गई है।