Site icon Khabribox

उत्तराखंड: बारिश के दृष्टिगत विश्व प्रसिद्ध जिम कॉर्बेट टाइगर रिजर्व में डे-सफारी अगले आदेश तक बंद, प्रशासन ने लिया निर्णय

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड में लगातार मौसम का मिजाज बदला हुआ है। पहाड़ों से लेकर मैदानों तक बारिश से जनजीवन प्रभावित हो रहा है। इसके चलते विश्व प्रसिद्ध जिम कॉर्बेट टाइगर रिजर्व में प्रशासन ने बड़ी सावधानी बरतते हुए बड़ा निर्णय लिया है।

दी यह जानकारी

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक जिस पर प्रशासन ने डे-सफारी को अगले आदेश तक बंद करने का निर्णय लिया है। कॉर्बेट टाइगर रिजर्व के निदेशक डॉ. साकेत बडोला ने बुधवार को इस बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि इस समय पार्क के गर्जिया पर्यटन जोन, ढेला पर्यटन जोन और झिरना पर्यटन जोन में डे सफारी का संचालन किया जा रहा है, जहां पर्यटक सुबह और शाम की पाली में जंगल सफारी का आनंद लेते हैं लेकिन लगातार हो रही बारिश और प्रशासन द्वारा जारी अलर्ट को देखते हुए पर्यटकों की सुरक्षा को सर्वोपरि मानते हुए सफारी को फिलहाल गुरुवार से रोकने का फैसला लिया गया है। बताया कि पार्क प्रशासन अब मौसम में सुधार होने और हालात सामान्य होने के बाद ही सफारी संचालन बहाल करने पर विचार करेगा।

Exit mobile version